छत्तीसगढ़बिलासपुर

अनियंत्रित कार ने युवक को मारी ठोकर,112 के मदद से पहुँचाया गया अस्पताल

Ads

तखतपुर@ टेकचंद कारड़ा।पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर खपरगंज निवासी युसूफ बादशाह पिता फकरुद्दीन बिलासपुर से अपनी वेन कार CG 10 F 1038 से तखतपुर की ओर आ रहा था। उसे ग्राम उमरिया पंप बनाने आज 13 जून को लगभग 3:00 बजे तक जाना था।तभी वेन के सामने ग्राम पेनड्री खहमरिया के पास 30 वर्षीय अशोक यादव सड़क किनारे जा रहा था उसे ठोकर लग गई जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया 112 को सूचना दी जहा चालक वीरेंद्र मनहर और आरक्षक सत्यार्थ शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल घायल को 112 से ही तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।अभी अभी दो बार ऐसा हुआ है जब 112 तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को घटनास्थल से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया है।

error: Content is protected !!