डेस्क खबर
शहर में देर रात चाकूबाजी से सनसनी, युवक गंभीर घायल; CCTV में कैद हुई चाकूबाजी की खौफनाक वारदात .

.
डेस्क खबर कांकेर शहर के शीतलापारा में देर रात चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भारत आलू-प्याज भंडार के सामने हुई इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
वारदात के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अब चाकूबाजी की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शहर में हुई चाकूबाजी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है
फुटेज सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है। कांकेर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। चाकूबाजी के पीछे की वजह और घटना में अन्य लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
