राज्योत्सव कवरेज करने पहुंचे पत्रकार से मारपीट , पत्रकारों ने किया राज्योत्सव का बहिष्कार..पत्रकार को लाठियों से पीटते जवान कैमरे में हुआ कैद .!

डेस्क खबर छत्तीसगढ़ ../ खैरागढ़ में राज्योत्सव के दौरान पत्रकार से कथित मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। बंसल न्यूज के संवाददाता के साथ सीईएफ जवान पर लाठियों से मारपीट और अश्लील गाली-गलौज करने का का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक में बैठे पत्रकार को सीएएफ के जवान लाठी से मारते नजर आ रहे और इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने पहुंच कर मामले को शांत करवाया।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ माने जाने वाले मीडियाकर्मी को इस तरह लाठियों से पिटाई की घटना से नाराज पत्रकारों ने राज्योत्सव का बहिष्कार कर दिया है। सभी पत्रकार राजा फतेह सिंह खेल मैदान के सामने धरने पर बैठ गए हैं। आक्रोशित पत्रकारों ने संबंधित सीईएफ जवान को तत्काल बर्खास्त करने और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।पत्रकारों ने स्पष्ट किया है कि जब तक आरोपी जवान के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। राज्योत्सव जैसे महत्वपूर्ण आयोजन के दौरान पत्रकार के साथ कथित मारपीट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
