
डेस्क खबर बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब में आज प्रेस क्लब के सह सचिव हरिकिशन गंगवानी की माता श्रीमती राजकुमारी हिंदूजा सहित पत्रकारों और उनके परिजनों के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शोकसभा की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने की।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा के भांजे नितिन विश्वकर्मा, पत्रकार सलीम काजी, पत्रकार दिलीप यादव के पिता गुहरीराम यादव तथा रमण किरण के भाई वेदुला सुब्रमणियन के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
शोकसभा में उपस्थित पत्रकारों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
शोकसभा का संचालन प्रेस क्लब उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी ने किया।
इस अवसर पर पवन सोनी, गणेश विश्वकर्मा, मोहन मदवानी, ऋतु साहू, राकेश मिश्रा, अतुकांत खरे, रूद्राक्ष गोस्वामी, निर्मल माणिक, विजय दुसेजा, राजेंद्र सिंह ठाकुर, शिव कुमार तिवारी, नारायण नोनिया, अमन सिंह, अमित पाटले सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
