छत्तीसगढ़बिलासपुर

चोरी से पहले सीसीटीवी कैमरे की चोरी…! शातिर चोर का करतूत आया सामने । देखिए वायरल वीडियो में शातिर चोर की कलाकारी ।

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*

तखतपुर. कांग्रेस पार्षद के घर के बाहर लगे तीन सीसीटीवी कैमरों को अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया वहीं आरोपी सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है पुलिस फुटेज के आधार पर कार्यवाही कर रही है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकर नगर वार्ड क्रमांक 04 निवासी एवं कांग्रेस पार्षद टेकचंद कारडा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 11 जून की सुबह लगभग 4 बजे उनके निवास शंकर नगर पडरिया रोड तखतपुर घर में सुरक्षा कारणों को लेकर पडरिया रोड़ में घर के बाहर स्थित मेरे बड़े भाई विजय कारड़ा की दुकान के बाहर दीवाल पर लगे 2 सीसीटीवी कैमरे और घर के पीछे आकाश चांदवानी के घर की गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे और लगभग 50 मीटर कैमरे की तार को चोरी कर ले गया है जिसकी कीमती करीबन 22000 रूपये है को अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया।

error: Content is protected !!