
डेस्क खबर बिलासपुर ../ बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में स्थित विजयापुरम सरकंडा में बेजुबान पर कार चढ़ाने का मामला सामने आया है। कार चालक के खिलाफ लोगों के आक्रोश के बाद सरकंडा पुलिस ने अरविंद तिवारी के खिलाफ दर्ज किया है।
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के विजयापुरम में सड़क पर बैठी गाय को कार से कुचलने के मामले का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कार चालक ने किस तरह बेदर्दी से सड़क में बैठी गाय पर से अपने वाहन को गुजार दिया ।फुटेज को लेकर लोगों ने जानबूझकर गाय को कुचलने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस जांच में CCTV फुटेज और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई पर जुटी हुई है।
