डेस्क खबररायपुर

महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत पहुंचा, कस्टडी में दिखा महादेव सट्टा अप के सरगना सौरभ चंद्राकर का “पुष्पा” वाला पोज…देखिये VIDEO..



डेस्क खबर रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने के बाद अब छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी है। सौरभ को जल्द ही दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा।


दिल्ली कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड की तैयारी
सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की टीम दिल्ली कोर्ट से सौरभ चंद्राकर की ट्रांजिट रिमांड लेने की प्रक्रिया में जुटी है। रिमांड मिलने के बाद उसे रायपुर लाया जाएगा। सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी भी दिल्ली से रायपुर पहुंच चुके हैं। सौरभ चंद्राकर छत्तीसगढ़ के भिलाई का निवासी है। महादेव ऐप के जरिए देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क चलाने का आरोप है। जांच एजेंसियां हजारों करोड़ रुपये के लेनदेन, फर्जी बैंक खातों और हवाला नेटवर्क की जांच कर रही हैं। रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर ओमान में हिरासत में लिए गए सौरभ को प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारत लाया गया है। अब दिल्ली कोर्ट की सुनवाई के बाद उसे रायपुर लाकर पूछताछ किए जाने की संभावना है।

error: Content is protected !!