

*रिपोर्ट : दीपक गुप्ता,
डेस्क खबर पेंड्रा।* पेंड्रा के लिए बड़े गर्व की बात है। छत्तीसगढ़ की जूनियर बालिका कबड्डी टीम अब नेशनल खेलने जा रही है। इसके लिए 9 दिन का प्रशिक्षण शिविर कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र पेंड्रा में शुरू हो गया है।
ये कैंप 16 नवंबर से 24 नवंबर तक चलेगा। इसमें टीम के चयन के बाद लड़कियों को फिटनेस, रेड, टैकल और मैच की रणनीति की खास ट्रेनिंग दी जा रही है।
52वीं जूनियर नेशनल बालिका कबड्डी चैंपियनशिप 26 नवंबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक नेहरू स्टेडियम फरीदकोट, पंजाब में होगी। वहीं हमारी छत्तीसगढ़ की बेटियां मैदान में उतरेंगी।

टीम की कमान कोच मुकेश कुमार के हाथ में है। उनके साथ असिस्टेंट कोच भोलाराम साहू और मैनेजर ऊषा यादव रहेंगी।
छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के सभी पदाधिकारियों ने टीम को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। संघ का कहना है कि हमारी बेटियां इस बार पदक लेकर लौटेंगी।
पेंड्रा में कैंप को लेकर खिलाड़ियों में भी काफी उत्साह है। सुबह से शाम तक मैदान में पसीना बह रहा है। सबका एक ही सपना है – छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करना।
