छत्तीसगढ़डेस्क खबर

मंच पर युवतियों के साथ विधायक ईश्वर साहू का डांस, वीडियो वायरल होते ही जनप्रतिनिधियों के आचरण पर उठे सवाल!



डेस्क खबर छत्तीसगढ़ ../ इस दिनों साजा विधायक ईश्वर साहू का मंच पर युवतियों के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विधायक के इस अंदाज की चर्चा शुरू हो गई है। इस वीडियो में विधायक जी युवतियों के साथ पब्लिक की मांग में मंच में डांस करते नजर आ रहे है।



अब सवाल उठ रहा है कि एक जनप्रतिनिधि का सार्वजनिक मंच पर इस तरह डांस करना कितना उचित है? आखिर जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों से सार्वजनिक जीवन में कुछ मर्यादा और जिम्मेदारी की उम्मीद तो की ही जाती है। सवाल यह भी है कि क्या जनप्रतिनिधियों के सार्वजनिक व्यवहार की कोई सीमा और जिम्मेदारी तय नहीं होनी चाहिए? क्योंकि जनता की नजर में उनका हर कदम उनकी सार्वजनिक छवि से जुड़ा होता है।

error: Content is protected !!