कोरबाडेस्क खबर

स्कूल ड्रेस में नशे का वीडियो वायरल, नौवीं के छात्र-छात्राओं पर कार्रवाई की चर्चा! सरकारी स्कूल का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल !



डेस्क खबर कोरबा ../ स्कूल की यूनिफॉर्म, हाथों में किताबें और आंखों में भविष्य के सपने… लेकिन वायरल वीडियो में कुछ छात्र-छात्राएं कथित तौर पर सिगरेट और गांजा जैसे नशीले पदार्थों का सेवन करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा जिले के  कोरबीधतुरा का बताया जा रहा है, जहां नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के अलग-अलग समूहों में नशा करते दृश्य सामने आने का दावा किया जा रहा है।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें छात्र-छात्राओं के बीच जमकर अपशब्दों का इस्तेमाल भी सुनाई दे रहे है ।



जिस उम्र में बच्चों को पढ़ाई, खेल और अपने भविष्य की तैयारी में जुटना चाहिए, उस उम्र में सरकारी स्कूल में नशे जैसी गतिविधियों का सामने आना बेहद चिंताजनक है। सवाल यह भी है कि आखिर बच्चों तक नशीले पदार्थ पहुंच कैसे रहे हैं? स्कूल प्रबंधन, अभिभावक और संबंधित विभाग बच्चों की गतिविधियों पर कितनी निगरानी रख रहे हैं?
सूत्रों के अनुसार, वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर संबंधित विद्यार्थियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए विद्यालय से निष्कासन की कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि और पूरे मामले की जांच जरूरी है।

error: Content is protected !!