डेस्क खबर

देवउठनी एकादशी पर कोरबा-पसान में धार्मिक उत्साह, राजकुमार पांडेय ने दी बधाई

रिपोर्ट : दीपक गुप्ता,
डेस्क खबर कोरबा-पसान। देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर कोरबा-पसान क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं ने घरों में पूजा-पाठ किया और भगवान विष्णु के साथ माता तुलसी की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कई घरों में तुलसी विवाह का आयोजन भी धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ।

इस अवसर पर हिंदू धर्म रक्षण संगठन के अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने क्षेत्रवासियों को देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की शुभकामनाएं देते हुए पर्व के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देवउठनी एकादशी सनातन परंपरा में विशेष स्थान रखती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागृत होते हैं और इसी के साथ मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है।

राजकुमार पांडेय ने कहा कि ऐसे पर्व हमारी संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों को जीवंत बनाए रखने का माध्यम हैं। त्योहार केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज को एकजुट करने और आपसी सद्भाव बढ़ाने का संदेश भी देते हैं।

उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीहरि विष्णु एवं माता तुलसी के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए। साथ ही क्षेत्रवासियों से आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया।

error: Content is protected !!