पिकनिक का प्लान था या जुए की महफिल? पुलिस की कार्रवाई के बाद मामला चर्चा में है। जुआ खेलते पकड़े गए एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार..


डेस्क खबर कोरबा../ पिकनिक मनाने निकले थे, लेकिन जंगल में ताश की बाजी लगाते पकड़े गए। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़गांव में जुआ खेल रहे 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में बाराद्वार नगर पालिका के एल्डरमैन रविंद्र खाण्डे और एक स्कूल के प्रिंसिपल शशिकांत दुबे भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, सभी आरोपी बाराद्वार के रहने वाले हैं और पहाड़गांव में पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर नकदी और ताश की पत्तियां जब्त कीं। इसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। SI नवीन पटेल की रिपोर्ट पर उरगा थाना में अपराध क्रमांक दर्ज किया गया है।अब पिकनिक के नाम पर जंगल में क्या चल रहा था, इसकी चर्चा इलाके में खूब हो रही है। जनप्रतिनिधि और शिक्षा से जुड़े जिम्मेदार लोगों का जुआ खेलते पकड़ा जाने के मामले की इलाके में जमकर चर्चा चल रही है
