डेस्क खबरबिलासपुर

VIDEO –करंट से युवा ऑपरेटर की मौत, फिर भड़का बवाल! इंजीनियर मिलिंद पांडे की लात-घूंसों और चप्पलों से पुलिसकर्मियों के सामने दौड़ा दौड़ा कर बेरहमी से पिटाई..



डेस्क खबर बिलासपुर../ जिले के हिर्री थाना क्षेत्र
में स्थित  कुरेली सब स्टेशन में 35 वर्षीय ऑपरेटर अमन साहू की करंट से संभावित मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिलिंद पांडे को आक्रोशित भीड़ ने घेर लिया और लात-घूंसों व चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी और उन्होंने किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझाइश देकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही का भरोसा देकर ग्रामीणों के गुस्से को शांत करवाया।



मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है। कुरेली सब स्टेशन में अमन साहू की करंट लगने से मौत के बाद परिजन और ग्रामीण सब स्टेशन पहुंचे। मौत को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। गुस्साए ग्रामीणों ने कनिष्ठ अभियंता और सुपरवाइजर को कमरे में बंद कर दिया। बताया जा रहा है इसी दौरान सुपरवाइजर के भागने की कोशिश करने पर ग्रामीण और भड़क गए। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और इंजीनियर मिलिंद पांडे पर भी हमला कर दिया गया। भीड़ ने उन्हें लात-घूंसों और चप्पलों से पीटा।
सूचना मिलते ही हिर्री पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति संभालते हुए ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मामला दर्ज कर लिया है और पुरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।

बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल, पांच लाख के मुआवजे से क्या खत्म होगी जवाबदेही?
अमन साहू की मौत ने बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि विभाग की लापरवाही के चलते एक युवा ऑपरेटर की जान चली गई। वहीं, पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि देकर मामले को शांत करने की कोशिश किए जाने की भी चर्चा है।मृतक अमन मिलनसार स्वभाव का था और गांव में उसका स्टूडियो भी संचालित होता था। क्षेत्र के लोगों से उसके अच्छे संबंध थे। अचानक हुई मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
अब बड़ा सवाल यह है कि अमन की मौत किन परिस्थितियों में हुई? क्या बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक हुई थी? और क्या मुआवजा देना ही विभाग की जिम्मेदारी पूरी करने के लिए पर्याप्त है? युवा अमन की मौत की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई जरूरी है।

error: Content is protected !!