डेस्क खबरबिलासपुर

नूतन चौक पर तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना ,चालक फरार..सरकंडा पुलिस की जनता से अपील ..




डेस्क खबर बिलासपुर./  सरकंडा के नूतन चौक पर तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। अब सरकंडा पुलिस फुटेज के आधार पर स्कूटी सवार की पहचान में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, अटल आवास निवासी धांसू कुर्मी शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने पर आसपास के लोग उन्हें सिम्स अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।


टक्कर मारकर भागा चालक, नंबर स्पष्ट नहीं

घटनास्थल से दूर लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसा कैद हुआ है, लेकिन दूरी के कारण स्कूटी का नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा। सरकंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


पुलिस की अपील: हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों या स्कूटी सवार के संबंध में जानकारी रखने वालों से सरकंडा पुलिस ने आगे आकर सूचना देने की अपील की है। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकता है। हादसे के बाद घायल को मदद देने के बजाय मौके से भागना स्थिति को और गंभीर बनाता है। वाहन चालकों से अपील है कि गति नियंत्रित रखें, सड़क पार कर रहे लोगों को प्राथमिकता दें और दुर्घटना होने पर जिम्मेदारी से घायल की मदद करें।

error: Content is protected !!