सोशल मीडिया पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम! भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी से भड़के दामोदर यादव, धीरेंद्र शास्त्री को दी खुली चेतावनी.! आखिर श्रीकृष्ण पर ऐसा क्या कह दिया शास्त्री ने जो मच गया बवाल!

डेस्क खबर मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़../ सोशल मीडिया पर एक बार फिर बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और भीम आर्मी नेता दामोदर यादव आमने-सामने आ गए हैं। शिवपुरी के करेरा में कथा के दौरान भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद गरमा गया है।
वीडियो सामने आने के बाद दामोदर यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर निशाना साधा। उन्होंने सनातनियों और यादव समाज से उनकी कथाओं का बहिष्कार करने तथा प्रदेशभर में पुतले जलाने की अपील की।
दामोदर यादव ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता यात्रा और कथाओं को अपेक्षित समर्थन नहीं मिल रहा है। उनके मुताबिक, चर्चा में बने रहने के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं।
यादव ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर मीडिया में चर्चा में रहने का शौक है तो कुछ अच्छे काम करें, अन्यथा अपने बयानों में सुधार लाएं।
अब सवाल यह है कि भगवान श्रीकृष्ण पर कथित टिप्पणी को लेकर उठे इस विवाद पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री क्या जवाब देते हैं? क्या यह विवाद केवल सोशल मीडिया तक सीमित रहेगा या प्रदेश में विरोध का नया दौर शुरू होगा?फिलहाल दोनों पक्षों के बयानों के बीच यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
