धान से लदे ट्रक को छोड़ने के लिए 1 लाख की रिश्वत? SDM और तहसीलदार पर गंभीर आरोप, ट्रक मालिक ने किया SDM का स्टिंग आपरेशन ..सुनिए रिश्वतखोरी का ऑडियो देखे VIDEO..

डेस्क खबर बलरामपुर। वाड्रफनगर अनुविभाग में राजस्व विभाग के अधिकारियों पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप सामने आया है। अवैध धान परिवहन के मामले में जब्त किए गए धान से लदे ट्रक को छोड़ने के एवज में SDM और तहसीलदार पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। इस पूरे मामले ने प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है।
मामला वाड्रफनगर के बसंतपुर थाना क्षेत्र का है, जहां बसंतपुर पुलिस ने अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए एक ट्रक को जब्त किया था। आरोप है कि जब्त ट्रक को छुड़ाने के लिए अधिकारियों के स्तर पर एक लाख रुपये के लेन-देन की बात हुई। इस कथित लेन-देन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव की मध्यस्थता होने का भी आरोप लगाया गया है।
मामले में नया मोड़ तब आया, जब ट्रक मालिक ने वाड्रफनगर SDM तुलसी राम मरकाम का कथित तौर पर स्टिंग ऑपरेशन कर लिया। स्टिंग ऑपरेशन से जुड़ा ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जब्त ट्रक को छोड़ने के बदले एक लाख रुपये के लेन-देन का मामला क्या है? क्या इस कथित रिश्वतखोरी की निष्पक्ष जांच होगी? क्या वायरल ऑडियो और वीडियो की सत्यता की जांच कर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी?
फिलहाल आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और वायरल ऑडियो-वीडियो की प्रामाणिकता की जांच होना बाकी है। मामले में प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
हालांकि डंकाराम इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।
