
डेस्क खबर बिलासपुर../ छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की ओर से शनिवार, 31 अक्टूबर को मुंगेली नाका स्थित सर्किट हाउस में दशहरा मिलन समारोह एवं संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज सलूजा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पत्रकारों के हित, सुरक्षा, सम्मान और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही महासंघ को प्रदेश स्तर पर मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने एक-दूसरे को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज सलूजा ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सभी को आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ काम करना होगा। उन्होंने संगठन के विस्तार और प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
प्रदेश महासचिव गणेश विश्वकर्मा ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आपसी सहयोग और एकता जरूरी है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
बैठक में जितेंद्र सिंह ठाकुर, हरिकिशन गंगवानी, रितू साहू, एम. मलिक, पवन सोनी, मोहम्मद इस्राइल, अशोक व्यास, शिव अवस्थी और शैलेंद्र पांडेय ने भी अपने विचार रखे। सभी ने पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण और महासंघ की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में राजू कोसले ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर संजय सराफ, रुद्राक्ष गोस्वामी, रुपेश सोनी, राजेंद्र सिंह ठाकुर, तिरीथराम लहरे, अभिजीत पांडे, सुरेश करें, अश्विनी सिंह ठाकुर, दिलीप अग्रवाल, भूषण साहू, रामगोपाल भार्गव, ओमप्रकाश ओझा, अजय शर्मा, नवीन करवानी, प्रशांत सिंह, राहुल मानिकपुरी, बन्नू श्रीवास, संजय यादव, प्रांजल सिंह, राज किरण दुबे, पंकज मसीह, महफूज आलम, संतोष श्रीवास, राकेश खरे, नारायण कुमार, सईद सैयद और अनिरुद्ध कुमार अमित पाठक सहित महासंघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
