डेस्क खबरबिलासपुर

बिलासपुर में खतरनाक स्टंट का डबल डोज ,कार की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट, बाइक की सीट पर भी खतरनाक करतब! यातायात के नियमों की उड़ी धज्जियां !!




डेस्क खबर बिलासपुर../ बिलासपुर पुलिस द्वारा खतरनाक स्टंट करने वालो के खिलाफ कार्यवाही होने के बाद भी स्टंटबाज बाज नहीं आ रहे है। जान जोखिम में डाल कर यातयात नियमों की धज्जियां उड़ाने का दो वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कोटा क्षेत्र के होने का दावा भी किया जा रहा है बताया यह भी जा रहा है कि यह वीडियो पुलिस विभाग के पास भी पहुंच चुका है और वीडियो के आधार पर पुलिस स्टंटबाज की तलाश में भी जुटी हुई है ।सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की रील और लाइक्स की चाहत अब युवाओं को सड़क पर जानलेवा स्टंट करने तक ले जा रही है। बिलासपुर में ऐसे ही दो खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।



वायरल वीडियो में एक युवक चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करता नजर आ रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में युवक चलती बाइक की सीट पर खतरनाक अंदाज में स्टंट करता दिखाई दे रहा है। दोनों वीडियो कोटा थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
रील के लिए नियमों की खुलेआम धज्जियां
सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के बजाय युवकों द्वारा स्टंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। कुछ सेकंड की रील के लिए न सिर्फ अपनी बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान भी खतरे में डाली जा रही है।


वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर स्टंट करने वाले युवकों की पहचान और तलाश में जुटी है।
लाइक और व्यूज की दौड़ में जिंदगी दांव पर
यह पहला मामला नहीं है जब बिलासपुर की सड़कों पर सोशल मीडिया रील के लिए खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आया हो। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने ट्रैफिक नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब देखना होगा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवकों तक पुलिस कब पहुंचती है और रील के लिए सड़क को स्टंट का मैदान बनाने वालों पर क्या कार्रवाई होती है।  यह वीडियो कब का और किस क्षेत्र का  फिलहाल इसकी पुख्ता पुष्टि नहीं हो पाई है।

error: Content is protected !!