डेस्क खबरबिलासपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बने रजनेश सिंह, नक्सल मोर्चे पर दिखा चुके हैं दम..



डेस्क खबर रायपुर../ छत्तीसगढ़ के तेजतर्रार और वर्तमान बिलासपुर पुलिस अधिकारी रजनेश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर पदोन्नति मिली है। राज्य सरकार ने 18 मार्च को आदेश जारी कर उन्हें एसएसपी लेवल-13 पर प्रमोशन दिया, जो 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा।

13 वर्षों की सेवा के बाद पदोन्नति


2012 बैच के आठ आईपीएस अधिकारियों को हाल ही में प्रमोशन दिया गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से रजनेश सिंह का नाम छूट गया था। अब इस त्रुटि को सुधारते हुए उन्हें उनका हक और सम्मान दिया गया है।

उत्कृष्ट सेवाओं का मिला इनाम

1997 में डीएसपी के रूप में पुलिस सेवा में प्रवेश करने वाले रजनेश सिंह 2012 में आईपीएस बने। उन्हें 2017 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। उन्होंने रायपुर, धमतरी, नारायणपुर और बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दी हैं।



नक्सल मोर्चे पर निभाई अहम भूमिका

बस्तर में तैनाती के दौरान उन्होंने कई सफल नक्सल विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया। एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) में रहते हुए उन्होंने पटना-बोधगया ब्लास्ट के आतंकियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में रहते हुए उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल मामलों पर कार्रवाई कर सुर्खियां बटोरीं।

कानून-व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
रजनेश सिंह की पदोन्नति को उनके अनुकरणीय सेवाभाव और उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान माना जा रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

आभार .. के तिवारी

error: Content is protected !!