बिलासपुर

धार्मिक नगरी में साधु बाबा पर हमला ,.लाठी चाकू के वार से महंत घायल ,पुलिस जांच में जुटी .

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*



बिलासपुर की धार्मिक नगरी कहे जाने वाले रतनपुर क्षेत्र में नशेड़ी युवक ने साधु बाबा पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है ..मिली जानकारी के अनुसार  सिद्ध मुनि आश्रम काका पहाड़ में रहने वाले साधु बाबा पर लाठी व चाकू से हमला किया गया है ..अचानक हुए इस हमले से महंत साधु बाबा बुरी तरह घायल हो गए है…सिद्ध मुनि आश्रम काका पहाड़ में रहने वाले सन्त काली कमली वाले बाबा श्याम सुन्दरदास पर वही के एक नशेड़ी युवक दारा उर्फ सुरेश गुप्ता ने धारदार चाकू व लाठी से किया हमला किया है …पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त काली कमली वाले बाबा को घायल अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भर्ती कराया जहां डाक्टरों के द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है …

साधु बाबा पर हमला करने वाला आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है ..बताया जा रहा है की रतनपुर क्षेत्र में नशे के लोग आदि हो चुके है और नशे को पूर्ति के लिए सुनसान इलाके को तलाश में रहते है वही पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम और ताबड़तोड़ कार्यवाही से क्षुब्ध नशेड़ीयो के लिए काका पहाड़ इलाका अड्डा बना हुआ है और यहां के महंत उन्हें इन इलाकों में नशे से दूर रहने को कहते है ..जिसके कारण नशेड़ी युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है ..फिलहाल हमले की क्या वजह रही है यह पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेगा .रतनपुर पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है ..

error: Content is protected !!