डेस्क खबर

GPM का मान बढ़ा – विश्व पर्यटन दिवस पर जिले को मिला सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड


रिपोर्ट _ अरविंद सिंह

डेस्क खबर ../ गौरेला पेंड्रा मरवाही  जिले के लिए गर्व का पल है। विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने GPM जिले को ‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया है। जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए ये सम्मान दिया गया है।


27 सितंबर को राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन द्वारा आयोजित सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केटप्लेस में ये प्रतिष्ठित अवॉर्ड प्रदान किया गया।

इसी मंच से जिले की प्राचीन पुरासांस्कृतिक धरोहर ‘धनपुर’ पर आधारित कॉफी टेबल बुक का भी भव्य विमोचन किया गया। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, टूरिज्म बोर्ड अध्यक्ष नीलू शर्मा, सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, एमडी सौमिल रंजन चौबे, कलेक्टर विजय दयाराम के. और जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे ने इस बुक का विमोचन किया।
इस कॉफी टेबल बुक में धनपुर की पुरातात्विक विशेषताओं, ऐतिहासिक महत्व और पर्यटन संभावनाओं को बेहद आकर्षक ढंग से दिखाया गया है, जिससे अब धनपुर को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी और जिले के पर्यटन को नई ऊर्जा मिलेगी।

error: Content is protected !!