डेस्क खबररायपुर

गणेश विसर्जन के बाद सिमगा में बवाल! पुलिस पर लगे  लाठीचार्ज के गंभीर आरोप ! तीन पार्षदों को दौड़ाकर पीटने का दावा, विरोध में सिमगा बंद और चक्काजाम



डेस्क खबर रायपुर/सिमगा../ गणेश विसर्जन की रात सिमगा में ऐसा बवाल मचा कि सुबह होते-होते शहर विरोध के मोर्चे पर आ गया। तड़के करीब 4 बजे हुए विवाद के बाद पुलिस पर लोगों पर लाठीचार्ज करने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि कार्रवाई में कई लोग घायल हुए हैं।मामला यहीं नहीं थमा। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने तीन पार्षदों को भी दौड़ाकर पीटा। पुलिस की कथित कार्रवाई के विरोध में सिमगा बंद रखा गया और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। इसके बाद आक्रोशित लोग सिमगा चौक पर सड़क पर बैठ गए और चक्काजाम कर दिया। लोगो का आरोप है जब तक पूरे मामले में fir दर्ज कर दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड नहीं किया जाता तब तक चक्काजाम जारी रहेगा।



विसर्जन जैसे धार्मिक आयोजन के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि अब पुलिस कार्रवाई ही सवालों के घेरे में है। आखिर आधी रात के बाद ऐसी स्थिति क्यों बनी? लाठीचार्ज की नौबत क्यों आई? क्या पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने में तय प्रक्रिया का पालन किया? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे।फिलहाल सिमगा में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की नजर है।

error: Content is protected !!