डेस्क खबरबिलासपुर

सरेराह युवतियों ने लड़की को घेरकर पीटा, बाल खींचे ,लात-घूंसों से मारपीट का VIDEO हुआ वायरल ! स्टेटस में पूछा कैसा लगा !!



डेस्क खबर बिलासपुर ./ बिलासपुर शहर में लड़कियों के दो गुटों के बीच सरेराह मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लड़कियां एक युवती को घेरकर लात-घूंसों से मारती दिखाई दे रही हैं। मारपीट के दौरान युवती के बाल पकड़कर खींचे भी गए। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड पुल के पास की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद था। इसी दौरान विवाद बढ़ा और सड़क पर मारपीट शुरू हो गई। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


मारपीट के बाद सोशल मीडिया पर भी दबंग अंदाज
मामले में एक कथित इंस्टाग्राम स्टेटस की भी चर्चा है। दावा किया जा रहा है कि मारपीट में शामिल बताई जा रही एक युवती ने घटना के बाद ‘कैसा लगा?’ लिखकर स्टेटस लगाया। हालांकि स्टेटस उसी युवती ने लगाया है या नहीं, फिलहाल इसकी  आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। पहले भी मारपीट का वीडियो वायरल होने का दावा
वायरल वीडियो में नीले कपड़े में दिखाई दे रही युवती की पहचान किए जाने की बात सामने आई है। दावा है कि इससे पहले भी सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मारपीट से जुड़ा उसका वीडियो वायरल हुआ था और उस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था।



फिलहाल पुलिस की ओर से मौजूदा घटना में किसी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस के अनुसार शिकायत की जानकारी नहीं है। ऐसे में घटना की शुरुआत किस बात से हुई, मारपीट में कितने लोग शामिल थे और वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
सरेराह हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

error: Content is protected !!