Uncategorizedडेस्क खबरबिलासपुर

भूल सुधार एवं सार्वजनिक खेद प्रकट
हमारे न्यूज पोर्टल “डंकाराम डॉट कॉम” की ओर से महत्वपूर्ण सूचना !



डेस्क खबर बिलासपुर ../ भूल सुधार एवं सार्वजनिक खेद प्रकट
हमारे न्यूज पोर्टल “डंकाराम डॉट कॉम” की ओर से महत्वपूर्ण सूचना सकरी थाना के परसदा से संबंधित प्रकाशित समाचार में अनजाने में टंकण त्रुटि के कारण एक आपत्तिजनक शब्द अंकित हो गया। यह पूर्णतः मानवीय त्रुटि थी, जिसके लिए हमें गहरा खेद है।
हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि “डंकाराम डॉट कॉम” सदैव अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग सहित समाज के प्रत्येक वर्ग का सम्मान करता आया है और आगे भी करता रहेगा। हमारे संस्थान में विभिन्न आरक्षित वर्गों से जुड़े अनेक पत्रकार एवं सहयोगी कार्यरत हैं, जिनके साथ हमारा वर्षों से सम्मानपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और पारिवारिक संबंध रहा है।
समाचार में अंकित उक्त शब्द का उद्देश्य किसी भी व्यक्ति, समाज या समुदाय की भावनाओं को आहत करना नहीं था। यदि इस टंकण त्रुटि से किसी की भावनाएँ आहत हुई हैं, तो हम उसके लिए हृदय से क्षमा प्रार्थी हैं।
भविष्य में ऐसी त्रुटि की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए हम और अधिक सावधानी बरतेंगे।
असुविधा एवं हुई भावनात्मक ठेस के लिए पुनः हार्दिक खेद एवं क्षमायाचना।
टीम, डंकाराम डॉट कॉम

error: Content is protected !!