डेस्क खबर
नशे में सड़क पर ‘दंगल’, मोबाइल जेब से निकला तो शराबी का नशा भी निकला! वीडियो देख नहीं रुकेगी आपकी हँसी..देखिये मजेदार वीडियो पढ़िए पूरी खबर …



डेस्क खाट बलरामपुर../ रामानुजगंज चौपाटी के पास शराब के नशे में एक युवक ने बीच सड़क को ही अपना ‘स्टेज’ बना लिया। कभी सड़क पर लेटकर हंगामा, तो कभी लोगों से बहस—नशे में युवक की हरकतों से कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।लोगों ने उसे सड़क से हटाने की कोशिश की तो जनाब उल्टा उनसे ही उलझने लगे। तभी एक युवक ने शराबी की ‘कमजोर नस’ पकड़ ली और चुपके से उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया।
बस फिर क्या था! मोबाइल निकलते ही शराबी का नशा जैसे रफूचक्कर हो गया। जो युवक अभी तक सड़क पर पड़ा था, वह मोबाइल गायब होते ही फौरन खड़ा हो गया और पूरी तरह अलर्ट नजर आया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग भी अब यही कह रहे हैं—शराब का नशा कितना भी चढ़ जाए, मोबाइल जेब से निकलते ही ‘सिस्टम अपडेट’ हो जाता है!

