

रिपोर्ट : अरविंद सिंह
डेस्क खबर बिलासपुर../ पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे कोयले से लदे दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और देखते ही देखते दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में दोनों ट्रेलर सड़क पर फंस जाने के कारण भारी वाहनों के लिए रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया।

देर रात से लेकर आज सुबह तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। छोटे वाहन तो किसी तरह निकलते रहे, लेकिन बड़े वाहनों के पहिए पूरी तरह थम गए। जाम के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
नो-एंट्री खुलते ही तेज रफ्तार का आरोप स्थानीय लोगों के मुताबिक नो-एंट्री खुलने के बाद भारी वाहन चालक तेज रफ्तार से निकलते हैं। उनका कहना है कि इसी दौरान कई बार सड़क पर हादसे की स्थिति बनती है। हालांकि इस दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वही कोयला कहा से कहा जा रहा था और खबर लिखे जाने तक जाम खुला की नहीं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

