डेस्क खबर

विधायक के हाई वोल्टेज विरोध का वीडियो आया सामने …इस क्षेत्र का विधायक मैं हूं। मेरी इजाजत के बगैर यहां का एक पत्ता तक नहीं हिलेगा। मुझे कानून मत सिखाओ, मेरा गुस्सा महेंद्र कर्मा ने देखा था।”

 



डेस्क खबर दंतेवाड़ा। बचेली में एनएमडीसी (NMDC) प्रबंधन द्वारा मुख्य मार्गों पर गेट निर्माण कराए जाने को लेकर विवाद अब गरमा गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक चैतराम अटामी ने एनएमडीसी अधिकारियों के सामने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
मुख्य मार्गों पर गेट निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों की आपत्तियों के बाद विधायक चैतराम अटामी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि जनता की सुविधाओं और हितों की अनदेखी कर कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों की सहमति और जनप्रतिनिधियों की आपत्तियों को नजरअंदाज करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर एनएमडीसी अधिकारियों के सामने विधायक का तेवर काफी सख्त नजर आया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी निर्माण कार्य से पहले स्थानीय लोगों की समस्याओं और जनप्रतिनिधियों की आपत्तियों को गंभीरता से लेना होगा।विधायक ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, “इस क्षेत्र का विधायक मैं हूं। मेरी इजाजत के बगैर यहां का एक पत्ता तक नहीं हिलेगा। मुझे कानून मत सिखाओ, मेरा गुस्सा महेंद्र कर्मा ने देखा था।”



विधायक के कड़े विरोध के बाद बचेली में गेट निर्माण का मामला गरमा गया है। अब सवाल यह है कि एनएमडीसी प्रबंधन स्थानीय लोगों की आपत्तियों को कितनी गंभीरता से लेता है और विवादित निर्माण कार्य पर क्या निर्णय करता है।
फिलहाल विधायक ने निर्माण पर तत्काल रोक लगाने और स्थानीय लोगों की सहमति के बिना कोई निर्णय नहीं लेने की मांग की है। अब देखना होगा कि एनएमडीसी प्रबंधन जनता की आवाज सुनता है या विवाद और गहराता है।

error: Content is protected !!