डेस्क खबरबिलासपुर

त्योहारों से पहले बिलासपुर पुलिस सख्त एक्शन मोड में ,गुंडा बदमाशों की लगाई क्लास …एसएसपी रजनेश सिंह की दो टूक चेतावनी , उपद्रव किया तो होगी कड़ी कार्रवाई…


डेस्क खबर बिलासपुर../ रक्षाबंधन के दिन सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन की रात दो गुटों में हुई पथराव और हिंसक झड़प से सीख लेते हुए बिलासपुर पुलिस एक्शन मोड पर नजर आ रही है ।आगामी गणेश उत्सव, नवरात्रि, दशहरा और दीपावली पर्व को देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की परेड कराई गई।


जिले के सभी थानों से गुंडा एवं निगरानी बदमाशों तथा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को थानों में तलब किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उनके पुराने और वर्तमान  गतिविधियों की जानकारी ली तथा आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी।


पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि त्योहार खुशी और भाईचारे के साथ मनाएं और किसी भी तरह की अशांति, विवाद या उपद्रव से दूर रहें। बदमाशों को अपने-अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की समझाइश भी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार का उपद्रव, मारपीट, विवाद या शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी स्थिति में संबंधित बदमाशों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं सक्रिय बदमाशों पर पुलिस की विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकता के अनुसार उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा तैयार कर बाउंड ओवर की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भेजने के निर्देश भी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं।

error: Content is protected !!