डेस्क खबरबिलासपुर

डीपी विप्र लॉ कॉलेज में रैगिंग का आरोप, मामूली विवाद में सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्र की कर दी पिटाई ..वीडियो हुआ वायरल, सरकंडा में अपराध  हुआ दर्ज .



डेस्क खबर बिलासपुर./ बिलासपुर के सरकंडा थाने क्षेत्र में स्थित कानून की पढ़ाई करने वाले  डीपी विप्र लॉ कॉलेज में फर्स्ट एयरल छात्र के साथ कथित रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। दरसल कालेज में किसी बात को लेकर छात्र आंदोलन प्रदर्शन कर रहे है आरोप है कि कुछ युवकों ने छात्र पर प्रदर्शन में शामिल होने का दबाव बनाया। छात्र के इनकार करने पर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया है।
मामले में महेश साहू, अखिलेश समेत करीब दर्जनभर युवकों पर मारपीट और दबाव बनाने के आरोप लगाए गए हैं। आरोप यह भी है कि घटना में कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर चुके कुछ पुराने छात्र भी शामिल थे। हालांकि आरोपों की पूरी सरकंडा पुलिस ने करते हुए बताया कि प्राथी की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वाले छात्र महेश साहू सहित अन्य अन्य स्टूडेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और छात्रों की धर पकड़ के लिए पुलिस लगी हुई है जल्द ही मारपीट करने वाले छात्रों को गिरफ्तार करने का दावा भी पुलिस ने किया है।



घटना सामने आने के बाद कॉलेज की कमेटी ने भी  मामले में कार्रवाई का निर्णय लिया है। कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर चुके युवकों के परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही पूरे मामले की जानकारी बार काउंसिल को भेजे जाने की बात सामने आई है। कानून की पढ़ाई कराने वाले संस्थान में सामने आए इस मामले ने कैंपस में अनुशासन, नए छात्रों की सुरक्षा और पूर्व छात्रों की गतिविधियों पर निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि कॉलेज प्रबंधन और पुलिस इस मामले में कितनी सख्ती दिखाती है ।

error: Content is protected !!