
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की नय्याधानी बिलासपुर के चकरभाठा में ग्रामीणों ने 33 किलो गोमांस के साथ दो लोगों को पकड़कर गांव वालों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों का गांव में जुलूस निकाल दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इस दौरान आरिपियो का वीडियो भी बनाया गया जिसमें दिख रहा है कि गौमाँस मिलने से लोगो मे कितना आक्रोश था।
चकरभाठा में रहने वाले कुछ लोगों को सूचना मिली कि दो लोग रहंगी और मुढ़ीपार के बीच गोमांस लेकर जा रहे हैं। इस पर चकरभाठा के सुमित नायक, अमित दीक्षित, महेश उपाध्याय व राजेश वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने रहंगी निवासी नरसिंह रोहिदास(50) व मुढ़ीपार निवासी रामनिवासी मेहर(52) को रोककर पूछताछ की। दोनों ने बताया कि वे गोमांस काटकर ले जा रहे हैं। इस बीच गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। भीड़ दोनों को पकड़कर गांव लेकर गई। वहां पर लोगों ने दोनों का जुलूस निकाल दिया। इसकी जानकारी होने पर चकरभाठा की टीम गांव में पहुंच गई। जवान दोनों को लेकर थाने आ गए। पुलिस ने मांस का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया। साथ ही पकड़े गए आरोपित से पूछताछ की। उन्होंने गोमांस काटने की जानकारी दी। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
