डेस्क खबरबिलासपुर

भारतीय रेल में पदस्थ अधिकारी के घर CBI की रेड  से खलबली ! चार दिन की रिमांड में सीबीआई  पूछताछ में खुलेगे राज ! IES अधिकारी अनमोल उईके के घर छापेमारी




डेस्क खबर राजनांदगांव../ राजनांदगांव के ममता नगर में शुक्रवार रात CBI की कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई। भारतीय रेलवे में वरिष्ठ इंजीनियरिंग सेवा अधिकारी के पद पर पदस्थ अनमोल उईके के आवास पर CBI की टीम ने दबिश दी। भ्रष्टाचार और रिश्वत से जुड़े मामले में चल रही जांच के बीच हुई इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।बताया जा रहा है कि CBI की टीम ने अधिकारी के ममता नगर स्थित घर में दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच की। इससे पहले भी अधिकारी के कार्यालय में CBI की कार्रवाई होने की बात सामने आई थी। अब घर पर हुई छापेमारी ने मामले को और गंभीर बना दिया है।


चार दिन की रिमांड, CBI की पूछताछ तेज
मामले में अनमोल उईके और दीपक को चार दिन की CBI रिमांड पर लिया गया है। अब CBI दोनों से लगातार पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान रिश्वत और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में कई अहम कड़ियां सामने आ सकती हैं।
पूछताछ में खुलेंगे कौन से राज?
CBI की कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जांच एजेंसी को क्या सुराग मिले हैं और मामले में और कौन-कौन लोग जांच के दायरे में आ सकते हैं? चार दिन की रिमांड के दौरान CBI की पूछताछ पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
फिलहाल CBI की ओर से बरामदगी और जब्ती का विस्तृत ब्यौरा आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है। जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
CBI की दस्तक से विभाग में खलबली मची हुई है ।

error: Content is protected !!