डेस्क खबर

देवरी कला केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ, पहले दिन 260 क्विंटल खरीदी*


*रिपोर्ट : दीपक गुप्ता*

डेस्क खबर कोटमी – देवरी कला।* देवरी कला धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ धूमधाम से हुआ।

शुभारंभ कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा आईटी सेल सहप्रभारी छत्तीसगढ़ सुनील शुक्ला (नान्हू महाराज) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम मिलेगा।


केंद्र प्रबंधक चंद्रकांत सलाम ने बताया कि पहले दिन केंद्र में कुल 260 क्विंटल धान की खरीदी हुई। उन्होंने कहा कि खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए केंद्र में सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।



इस दौरान बड़ी संख्या में किसान धान लेकर केंद्र पहुंचे। किसानों में खुशी का माहौल देखने को मिला। किसानों ने कहा कि समय पर खरीदी शुरू होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

error: Content is protected !!