डेस्क खबर
रिश्वत लेकर शराब आरोपियों को छोड़ना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, SI समेत 6 पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया निलंबित.. पुलिस विभाग में मचा हड़कंप


डेस्क खबर जाजगीर ../ शराब के साथ पकड़े गए आरोपियों को कथित तौर पर रिश्वत लेकर छोड़ने के मामले में एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में सब इंस्पेक्टर (SI), एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल समेत कुल छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।शिकायत सामने आने के बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह सख्त कदम उठाया। कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी के इस एक्शन ने साफ संदेश दिया है कि वर्दी की आड़ में भ्रष्टाचार और मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रिश्वतखोरी के आरोपों पर छह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, अब विभागीय जांच में सामने आएगी पूरी सच्चाई।

