

डेस्क खबर बिलासपुर। डंकाराम डिजिटल द्वारा आयोजित ऑनलाइन करवा चौथ क्वीन प्रतियोगिता 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों से महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा, पारंपरिक श्रृंगार एवं खूबसूरत तस्वीरों के माध्यम से अपनी खास पहचान बनाई।
प्रतियोगिता में विजेताओं की सूची इस प्रकार है—
प्रथम विजेता: रश्मि मिश्रा — रायपुर, छत्तीसगढ़।
द्वितीय विजेता: गीना झा — बांंगो, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़।
तृतीय विजेता: रितु दीक्षित — बिलासपुर, छत्तीसगढ़।
डंकाराम डिजिटल की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को प्रोत्साहित करना था। तीनों विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
डंकाराम डिजिटल परिवार की ओर से सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
*🙏 हृदय से धन्यवाद और सादर सूचना 🙏*
करवा चौथ क्वीन प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी प्यारी बहनों और प्रतिभागियों का हम हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं।
आप सभी के प्रेम, उत्साह और सुंदर प्रस्तुति ने इस आयोजन को सच में यादगार बना दिया।
आपको यह सूचित करते हुए हमें खेद है कि कुछ अपरिहार्य कारणों से *पुरस्कार वितरण का ऑफलाइन कार्यक्रम कुछ समय के लिए स्थगित* करना पड़ रहा है।
परंतु आप चिंता न करें, आपका सम्मान और आपका पुरस्कार आप तक अवश्य पहुंचेगा। हमने यह निर्णय लिया है कि *सभी प्रतिभागियों के उपहार सीधे उनके घर के पते पर भेजे जाएंगे।*
आप सभी से सादर निवेदन है कि *डंकाराम परिवार* से इसी तरह जुड़े रहें। आगे भी आपके लिए ऐसे ही सुंदर, आनंदमय और प्रेरणादायक आयोजन होते रहेंगे।
आपके स्नेह और सहयोग के लिए पुनः बहुत-बहुत धन्यवाद। 🙏
*सादर,*
*टीम डंकाराम*
