छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य की प्रस्तुति के बीच अचानक धंसा मंच, नर्तकियों समेत कई कलाकार नीचे गिरे… लाइव वीडियो हुआ वायरल मचा हड़कंप ..


डेस्क खबर../ सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य की प्रस्तुति चल रही थी, दर्शक तालियां बजा रहे थे और कलाकार पूरे उत्साह के साथ मंच पर थिरक रहे थे। तभी अचानक ऐसा कुछ हुआ कि खुशियों का माहौल चीख-पुकार और अफरा-तफरी में बदल गया। देखते ही देखते मंच का बीच वाला हिस्सा धंस गया और मंच पर मौजूद नर्तकियां व अन्य कलाकार सीधे नीचे जा गिरे। अचानक हुए इस हादसे के बाद आयोजन स्थल में अफरा तफरी मच गई और लोग कलाकारों की मदद के लिए दौड़ मंच के पास पहुंचे । गनीमत रही है कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी जलकर सुरक्षित बच गए । इस घटना ने आयोजकों की तैयारियों और मंच की मजबूती को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
यह पूरा मामला राजनांदगांव जिले के ठेकवा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। रात के कार्यक्रम में हरी साड़ी पहने महिला कलाकारों का समूह छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य की प्रस्तुति दे रहा था। पीछे संगीतकार भी बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक मंच का एक हिस्सा टूटकर नीचे धंस गया। मंच पर मौजूद कलाकारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और कई लोग एक साथ नीचे गिर पड़े। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दर्शक अपनी जगह से उठकर कलाकारों की मदद के लिए दौड़े। वायरल वीडियो में मंच टूटने के बाद लोगों को एक-दूसरे को उठाते और संभालते हुए देखा जा सकता है। भले बड़ी अनहोनी टल गई, लेकिन यह हादसा आयोजकों के लिए चेतावनी जरूर है कि मनोरंजन के नाम पर कलाकारों और दर्शकों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता।
