डेस्क खबरबिलासपुर

चर्चित अमिगोज बार के संचालक तौसीफ की  कुटाई ,देर रात शराब विवाद की लेकर तीन युवकों ने की पिटाई ! थाना प्रभारी ने की पुष्टि , तीन युवकों पर एफआईआर दर्ज !!



डेस्क खबर बिलासपुर./  शहर के लिंक रोड स्थित चर्चित अमिगोज बार एंड पब से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां देर रात बार संचालक तोसिफ की तीन युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। घायल कर्मचारी की शिकायत पर तारबहार थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पब में काम करने वाले तौसीफ खान पर नाजिम खान, सज्जान बुखारी और सम्मान खान ने मिलकर हमला किया। घटना सोमवार देर रात करीब एक बजे पब की पार्किंग में हुई। बताया जा रहा है कि शराब लेने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोपियों ने तौसीफ की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। थाना तारबाहर प्रभारी ने इस मारपीट की पुष्टि करते हुए बताया कि इस विवाद में बार संचालक के सर पर चोट आई है । घटना के बाद तौसीफ खान ने थाने पहुंचकर पूरी जानकारी पुलिस को दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।



इस घटना के साथ ही अमिगोज बार एंड पब के संचालन पर भी सवाल उठने लगे हैं।  लोगों का कहना है कि यह पब निर्धारित समय के बाद भी गुपचुप तरीके से शराब बेचता है। शटर बंद होने के बावजूद देर रात ग्राहकों को शराब उपलब्ध कराई जाती है,जिसके कारण अक्सर यह बार विवाद में बना रहता है । ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि रात एक बजे पार्किंग में मौजूद युवक आखिर वहां क्या कर रहे थे। सूत्र दावा करते है कि बार के आसपास लगे सीसीटीवी में पूरी मारपीट कैद हुई है हालांकि सीसीटीवी पुलिस ने जब्त किया या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है ।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पब संचालन की भी पड़ताल की जा रही है।

error: Content is protected !!