
डेस्क खबर बिलासपुर./ बिलासपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस कप्तान के कानून व्यवस्था पर सख्त तेवर के बाद बिलासपुर पुलिस ने जिले में हाईवे किनारे खड़ी ट्रकों से डीजल चोरी और लूटपाट की बढ़ती घटनाओं के बीच बिलासपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए संगठित अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस पूरी कार्रवाई में एसएसपी रजनेश सिंह की सख्त मॉनिटरिंग और पुलिस टीम की सतर्कता की अहम भूमिका रही। कबाड़ ,कोयला के बाद लगातार सामने आ रही वारदातों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद सिरगिट्टी, कोनी और सेंदरी पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन शातिर आरोपियों को धर दबोचा। आरोपी जांजगीर जिले के रहने वाले बताए जा रहे है ।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और रेनॉल्ट ट्राइबर वाहन, धारदार चाकू, नकदी और 74 लीटर डीजल बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कई जिलों में ट्रकों से डीजल चोरी और लूटपाट की वारदात करना कबूल किया है।
पुलिस की त्वरित और सुनियोजित कार्रवाई से ट्रांसपोर्टरों और ट्रक चालकों में राहत का माहौल है। हाईवे पर सक्रिय इस गिरोह की गिरफ्तारी को बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
