बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने वार्ड 31 में जनसंपर्क अभियान चलाकर माँगा जनता से आशीर्वाद…बीजेपी प्रत्याशी कुंतल ताम्रकार के पक्ष में की रैली और नुक्कड़ सभा..!
बीजेपी के आने तीनो स्तर पर होगा शहर और वार्ड का विकास..!
नुक्कड़ सभा मे सुनाएँ कांग्रेसियो के रोचक किस्से.. सुनिये विधायक की जुबानी..!

डेस्क खबर./ बिलासपुर नगर निगम के वार्ड 31, लाला लाजपत राय नगर से भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के प्रत्याशी कुंतल ताम्रकार के समर्थन में बिलासपुर विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल ने एक प्रभावशाली जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में रैली में भाग लिया और स्थानीय जनता से समर्थन की अपील की। शहर विधायक अमर अग्रवाल ने इस मौके पर बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर के विकास के लिए एक रोड मैप तैयार किया है और इसे ‘अटल विश्वास पत्र’ के रूप में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि बिलासपुर की जनता भाजपा के विकास कार्यों से संतुष्ट है और आगामी चुनाव में भाजपा को प्रचंड समर्थन मिलेगा।
कुंतल ताम्रकार ने अपने जनसंपर्क के दौरान वार्ड की जनता से मिलकर उन्हें अटल विश्वास पत्र की जानकारी दी और बताया कि भाजपा के नेतृत्व में बिलासपुर में विकास की रफ्तार तेज होगी। उन्होंने यह भी कहा कि, “भा.ज.पा. के सत्ता में आने के बाद शहर में तीन स्तरों से विकास होगा – केंद्र सरकार, राज्य सरकार और नगर निगम की सहयोग से त्रिपल इंजन की सरकार का गठन होगा। इससे विकास की गति तीन गुना बढ़ जाएगी।” उन्होंने यह भी कहा कि, वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जाएगा और क्षेत्र को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इस अभियान में वार्डवासियों का भारी समर्थन देखने को मिला और उन्होंने कुंतल ताम्रकार को अपना पूरा समर्थन देने का वादा किया।
