डेस्क खबरबिलासपुर

कल निकलेगी भव्य ध्वजा यात्रा, माँ महामाया के जयकारों से गूंजेगा बेलतरा…
विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में श्री गिरजाबंध हनुमान मंदिर से होगा शुभारंभ, 48 ग्राम पंचायतों से होकर रतनपुर पहुंचेगी यात्रा


डेस्क खबर बिलासपुर../शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में कल, 11 अक्टूबर को भव्य धार्मिक ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में यात्रा का शुभारंभ श्री गिरजाबंध हनुमान मंदिर से होगा। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।


ध्वजा यात्रा विभिन्न गांवों और मार्गों से होते हुए माँ महामाया मंदिर, रतनपुर पहुंचेगी। पहले दिन यात्रा नवागांव, ओछीनापारा चौक, खैरखुंडी, सरवनदेवरी, लखराम, अकलतरी, गड़वट और बाम्हू सहित विभिन्न स्थानों से गुजरेगी। इसके बाद टेकर में रात्रि विश्राम होगा।
बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की लगभग 48 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरने वाली इस यात्रा के माध्यम से श्रद्धालु माँ महामाया और श्री गिरजाबंध हनुमान जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट करेंगे। यात्रा का समापन रतनपुर स्थित माँ महामाया मंदिर में ध्वजा अर्पण के साथ होगा। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की जाएगी।


विधायक ने श्रद्धालुओं से की शामिल होने की अपील
विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि शारदीय नवरात्रि माँ शक्ति की आराधना का पावन पर्व है। इसी अवसर पर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी ध्वजा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, मातृशक्ति, युवाओं और धर्मप्रेमियों से परिवार सहित यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

error: Content is protected !!