डेस्क खबरबिलासपुर

प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना पर भ्रष्टाचार का साया! जल जीवन मिशन में खेल !! अधिकारी से लेकर नेता तक मालामाल, गांव की जनता बूंद-बूंद पानी को तरसी.! जनदर्शन में कलेक्टर से हुई शिकायत !

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*



डेस्क खबर बिलासपुर/मुंगेली../ केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य गांव-गांव तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है, लेकिन मुंगेली जिले के ग्राम पंचायत निरजाम में यह योजना ही भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरती नजर आ रही है। गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टर के जनदर्शन में पहुंचकर नल-जल योजना के कार्यों में गंभीर अनियमितताओं की शिकायत की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी का निर्माण कराया गया और कई जगहों पर नल कनेक्शन भी दिखाए गए, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। कई स्थानों पर लगाए गए नल में टोटी तक नहीं है, पाइपलाइन अधूरी है और जो निर्माण हुआ है वह भी बेहद घटिया गुणवत्ता का बताया जा रहा है।



ग्रामीणों का कहना है कि कागजों में योजना पूरी दिखाई जा रही है, लेकिन असलियत में गांव की जनता आज भी गर्मी में एक-एक बूंद पानी के लिए परेशान है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इस योजना में आया करोड़ों का पैसा कहां खर्च हुआ।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस पूरे काम में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार हुआ है, जिससे शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि पूरे मामले की जमीनी जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों व जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।



सबसे बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि प्रधानमंत्री की इतनी महत्वपूर्ण योजना में आखिर किसकी मिलीभगत से ऐसा खेल हो रहा है। गांव के लोगों का आरोप है कि योजना के नाम पर अधिकारी से लेकर जिम्मेदार लोग मालामाल हो रहे हैं, जबकि आम जनता आज भी पानी के लिए तरस रही है।
अब देखना यह होगा कि कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची इस शिकायत के बाद प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या वाकई भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होती है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

error: Content is protected !!