
डेस्क खबर ../ दुर्ग नगर निगम की महापौर अलका बाघमार एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। इस बार विवाद की वजह बना एक वायरल VIDEO, जिसमें एक हथियारबंद पुलिस जवान निरीक्षण के दौरान उनके पीछे-पीछे छाता लेकर चलता दिखाई दे रहा है। VIDEO सामने आने के बाद VIP संस्कृति और पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
जानकारी के मुताबिक महापौर औद्योगिक नगर वार्ड 17-18 स्थित शक्ति नगर तालाब के निरीक्षण के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान बनाया गया VIDEO बाद में उनके सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया गया। VIDEO में साफ दिखाई दे रहा है कि सुरक्षा ड्यूटी में तैनात जवान हथियार के साथ महापौर को धूप से बचाने के लिए छाता पकड़े हुए चल रहा है। और खुद कंधे में रायफल और एक हाथ में छाता थामे भरी गर्मी में नजर आ रहा है ।
वही इस वीडियो के सामने आने के बाद वर्दी की गरिमा और जवान के सम्मान पर सवाल उठने लाजमी है।वहीं NSUI ने मामले को लेकर महापौर पर निशाना साधा है। संगठन ने कहा कि जनता जनप्रतिनिधि चुनती है, कोई राजा-रानी नहीं। पुलिस वर्दी सेवा, अनुशासन और सुरक्षा का प्रतीक है, जवानों से छाता पकड़वाना गलत संदेश देता है। VIDEO के बाद शहर में VIP कल्चर बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है ।