डेस्क खबरबिलासपुर

महिला साध्वी ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर लगाया गंभीर आरोप , एसएसपी के द्वार पर लगाई इंसाफ़ की गुहार ! साध्वी का आरोप अध्यक्ष दिखाता है बीजेपी के मंत्रियों की धौंस ! सुनिये साध्वी के गंभीर आरोप

डेस्क खबर बिलासपुर./ प्रदेश की न्यायधानी की धार्मिक नगरी रतनपुर में एक महिला साध्वी ने रतनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष लवकुश कश्यप के खिलाफ संगीन आरोप लगाये है। साध्वी का आरोप है कि अध्यक्ष बीजेपी के मंत्रियों की धौंस दिखा कर बीजेपी अध्यक्ष लवकुश उन्हें कई सालों से प्रताड़ित कर रहा है। महिला साध्वी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। जूना अखाड़ा से जुड़ी साध्वी ने बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को शिकायत सौंपकर आरोप लगाया है कि उनके साथ न केवल सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार किया गया, बल्कि संत समाज के बीच उनका अपमान कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया। साध्वी के अनुसार, 3 जून को ग्राम फुलवारीपारा स्थित भयहरण हनुमान मंदिर आश्रम में आयोजित एक मृत्यु भोज कार्यक्रम के दौरान वह अन्य संत-महात्माओं के साथ भोजन करने बैठी थीं। इसी दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष वहां पहुंचे और कथित रूप से उन्हें भोजन स्थल से उठाकर जाने के लिए कहा। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, हाथ पकड़कर अपमानित किया गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी तक दी गई।
साध्वी का कहना है कि यह घटना केवल उनका व्यक्तिगत अपमान नहीं, बल्कि संत समाज की गरिमा और सम्मान पर सीधा आघात है। उन्होंने आरोप लगाया कि अध्यक्ष द्वारा पूर्व में भी आश्रम के मामलों में हस्तक्षेप किया जाता रहा है और उन्हें लगातार परेशान करने की कोशिश की गई है।


शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आश्रम से जुड़े विवादों के दौरान कुछ लोगों द्वारा आश्रम परिसर में नुकसान पहुंचाने और दुर्व्यवहार करने की घटनाएं भी हुई थीं। साध्वी का दावा है कि इन घटनाओं के पीछे भी प्रभावशाली लोगों का संरक्षण रहा है, जिसके कारण उन्हें बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही साध्वी का आरोप है महिला संबंधित अपराध की शिकायत रतनपुर थाने में करने के बाद भी अध्यक्ष के खिलाफ किसी प्रकार की कानूनी कार्यवाही थाना स्तर पर नहीं की गई । , लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग करनी पड़ी। इससे स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
धार्मिक आस्था और संत समाज से जुड़े इस संवेदनशील मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP ने पूरे मामले हर पहलू और आरोपी  की जांच एडिशनल एसपी को करने के निर्देश जारी किए है।



वही नगर पंचायत अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने साध्वी द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि भयहरण आश्रम के महात्मा के निधन के बाद आश्रम की व्यवस्था और उत्तराधिकारी महंत को लेकर विवाद चल रहा है। अध्यक्ष के अनुसार, साध्वी एक विशेष व्यक्ति को महंत बनाए जाने का समर्थन कर रही थीं, जबकि अन्य संतों और श्रद्धालुओं की अलग राय थी। इसी विवाद के कारण उनके खिलाफ शिकायत की गई है। अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने कभी किसी प्रकार का दुर्व्यवहार या धमकी नहीं दी है और उन्हें बदनाम करने की नीयत से झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। फिलहाल मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंच गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा जांच किए जाने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से संवेदनशील इस मामले में अब सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं। यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न केवल एक जनप्रतिनिधि के आचरण पर गंभीर सवाल खड़े करेगा, बल्कि संत समाज के सम्मान से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष को भी सरकार पर हमले का करने का मौका देगा और कयास लगाए जा रहे है कि कांग्रेस पार्टी जल्द ही इस मुद्दे को लेकर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल अपने आप को सनातन का हितैषी बताने वाली बीजेपी को घेरने के मुड़ में है।

error: Content is protected !!