BJP विधायक और ग्रामीणों मे बहसबाजी , विधायक के बिगड़े बोल..!
जनता को दी खुली धमकी…वोट नही तो विकास नही, सब की हेकड़ी निकाल दूंगा.–विधायक


डेस्क खबर../ छत्तीसगढ़ के राजिम क्षेत्र में पंचायत चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले राजिम से बीजेपी विधायक रोहित साहू विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने अपनी चुनावी सभाओं के दौरान अपने ही समर्थकों से तीखी बहस की, जिससे माहौल गरमा गया। इस दौरान बीजेपी विधायक ने कहा** जितना सीधा हु उतना टेढा भी हू सारी हेकड़ी निकाल दूंगा** i ग्रामीणों को धमकाते हुए मंच से कहा की * दारू पीकर बात भी मत करना वर्ना जेल भिजवा दूंगा **
विधायक ने बोरसी में हुई एक सभा के दौरान अपने ही समर्थकों को गाली-गलौच करते हुए पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल और कांग्रेस पार्टी के बारे में विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “तंय दारू पीके मोर सामने बात मत कर। समझ गे, अभी अंदर करवाहूं।” इस बयान के बाद आसपास के गांवों में भी नाराजगी फैल गई।
विधायक ने अरंड गांव में भी ऐसा ही विवादित बयान दिया, जहां लोगों ने उनसे मूलभूत सुविधाओं की मांग की। विधायक ने कहा कि पिछले चुनाव में इस क्षेत्र से समर्थन नहीं मिलने की वजह से उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई।
बासीन, चरौदा और बेलर में भी इसी तरह के विवादों की खबरें सामने आई हैं, जहां विधायक की टिप्पणियों से पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में नाराजगी पाई जा रही है।अब सभी की नजरें रविवार को होने वाले पंचायत चुनाव पर टिकी हैं।