डेस्क खबर

CG news – सरकारी प्रिंसिपल ने वैलेंटाइन्स डे मे किया छात्राओ के साथ अश्लिल भोजपुरी गाने मे डांस… वायरल वीडियो की हुई पुष्टि…! दोषी पाए जाने पर प्राचार्य हुआ सस्पेंड..



डेस्क खबर../  वैलेंटाइन्स डे मे सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को अश्लिल भोजपुरी गीत मे छात्राओ के साथ खुलेआम डांस करना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया मे गाने पर डाँस करने वाले वायरल वीडियो की जाँच मे वीडियो की सत्यता की पुष्टि होने के बाद  बलरामपुर जिले स्थित  शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल वाड्रफनगर के प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई वैलेंटाइन्स डे के दिन छात्राओं के साथ भोजपुरी गाने पर डांस करने के मामले में की गई है।

इस मामले में प्राचार्य का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे छात्राओं के साथ भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे थे। इस विडियो के वायरल होने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने मामले की जांच की और प्राचार्य को दोषी पाया। इसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने प्राचार्य के निलंबन का आदेश जारी किया है।
आदेश

error: Content is protected !!