

डेस्क खबर बिलासपुर। बिलासपुर के सबसे बड़े साइंस कॉलेज मैदान में प्राचार्य प्रवीण पांडे द्वारा लाखों रुपए की गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत कलेक्टर और बड़े अधिकारियों को हुई है लेकिन जांच फिलहाल शुरू नहीं हुई है। इसके अलावा खेल मैदान को बच्चों को नहीं देने और दुकान बाजार और सेलिब्रिटी आने के दौरान इसे बाजार के रूप में इस्तेमाल करने के आप भी लग रहे हैं। कांग्रेस के अंकित गोरहा इस पूरे मामले की शिकायत भी बड़े अधिकारियों से की है।

बिलासपुर का साइंस कॉलेज मैदान एक ऐसा मैदान है जो न सिर्फ बड़ा है बल्कि खेल के दृष्टिकोण से इसका बेहतर उपयोग किया जा सकता है और अच्छे खिलाड़ी बिलासपुर से निकाल सकते हैं लेकिन साइंस कॉलेज के प्राचार्य प्रवीण पांडे की मनमानी के कारण बच्चों को यह खेल के लिए उपलब्ध नहीं हो रहा है। यहां बाजार दुकान देने के लिए और साइकिल और वाहन पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करवाने के आप भी लग रहे हैं।

BNI ने नहीं दिया है पैसा
सबसे बड़ी बात यह है कि पिछले दिनों BNI को व्यापार मेला के लिए इस ग्राउंड को दिया गया था लेकिन अभी भी आयोजन कर्ताओं ने साइंस कॉलेज प्रबंधन को पूरा पैसा नहीं दिया यही कारण है कि यहां की अवस्था पर अब सवाल उठने लगा है। आरोप लग रहे हैं कि प्रवीण पांडे अब रिटायर होने वाले हैं और इसके कारण ही लगातार वसूली और गड़बड़ी का दौर जारी है देखने वाली बात होगी कब तक यहां की व्यवस्था सुधर पाती है।
प्राचार्य की मनमानी चरम पर
प्राचार्य प्रवीण पांडे की मनमानी चरम पर है। कॉलेज में व्यवस्था बनाने के नाम पर कई तरह की शिकायतें लगातार हो रही है। पिछले दिनों एक महिला भी प्राचार्य प्रवीण पांडे के खिलाफ लाम बंद हो गई थी लेकिन एक विधायक का करीबी होने के कारण प्रवीण पांडे के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
