

डेस्क खबर बिलासपुर ../ जिले के मस्तूरी मस्तूरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला मुकुंदपुर में छात्राओं के DJ पर डांस का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल के प्रिंसिपल को नोटिस थमाते हुए जवाब देने के लिए दो दिन का समय देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। Dj की धुन में छात्राओं के डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था जिसके बाद शिक्षा विभाग ने पूरे मामले में सख्त रुख अपनाया है। मामले का संज्ञान लेते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मस्तूरी ने प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नोटिस में कहा गया है कि त्रैमासिक परीक्षा के दौरान इस तरह की गतिविधि से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। शिक्षा विभाग ने इसे शासन के निर्देशों के विपरीत गतिविधि और अनुशासनहीनता माना है।

प्रधान पाठक को दो दिवस के भीतर शाम 4:30 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने साफ किया है कि जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव उच्च कार्यालय को भेजा जा सकता है।

