छत्तीसगढ़डेस्क खबर

कांकेर सांसद भोजराज नाग का फूटा गुस्सा, TI पर लगाए लापरवाही और वसूली के आरोप.. वीडियो आया सामने.



डेस्क खबर ../ छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग बीती रात अंतागढ़ से भानुप्रतापपुर जाते समय भारी वाहनों के कारण जाम में फंस गए। उनकी गाड़ी करीब एक घंटे तक जाम में फंसी रही, जिससे नाराज होकर उन्होंने स्थानीय पुलिस पर लापरवाही और वसूली के गंभीर आरोप लगाए।


TI पर जमकर बरसे सांसद

जाम में फंसने के बाद सांसद ने भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी (TI) को मौके पर बुलाया। देरी से पहुंचे TI को देखते ही सांसद का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा, “क्या नो एंट्री है? VIP गाड़ी जा रही है, तमाशा बनाकर रखा है, बत्तमीज कहीं के…”। इसके बाद उन्होंने TI पर वसूली के आरोप भी लगाए।



थाने पहुंचकर दी लिखित शिकायत
घटना के बाद सांसद भोजराज नाग सीधे भानुप्रतापपुर थाने पहुंचे और थाना प्रभारी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने उच्च अधिकारियों से TI के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Z प्लस सुरक्षा पर भी उठाए सवाल
सांसद ने अपनी Z प्लस सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब उनके साथ ऐसा हो सकता है, तो आम जनता को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता होगा।

जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

सांसद ने घटना के बाद कहा, “एक घंटे तक मेरी गाड़ी जाम में फंसी रही, लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की। जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।” अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

error: Content is protected !!