डेस्क खबरबिलासपुर

खबर का बड़ा असर : खबर प्रसारित होते ही बिलासपुर पुलिस का मेगा आपरेशन ! एसएसपी रजनेश सिंह के एक्शन से बिलासपुर में मचा भूचाल …40 कबाड़ गोदाम सील… 18 पर कार्रवाई, रसूखदारों में हड़कंप.




डेस्क खबर बिलासपुर /बिलासपुर में सालों से चोरी के सामान, अवैध कबाड़ कारोबार और संदिग्ध नेटवर्क के दम पर फल-फूल रहे कबाड़ माफियाओं पर आखिरकार पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार हुआ है। एसएसपी रजनेश के सख्त तेवर और जीरो टॉलरेंस नीति ने पूरे अवैध कबाड़ सिंडिकेट की नींद उड़ा दी है। पुलिस कप्तान के निर्देश के बाद बिलासपुर में वर्षों से बेखौफ चल रहे अवैध कबाड़ कारोबार पर आखिरकार पुलिस की अलग अलग टीम ने बड़ी कार्यवाही की है । चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त, संदिग्ध गतिविधियों और बिना दस्तावेज संचालित कबाड़ गोदामों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि जिलेभर के कबाड़ माफियाओं में हड़कंप मच गया।
डंकाराम वेब न्यूज पोर्टल  द्वारा जिले में संचालित अवैध कबाड़ कारोबार का खुलासा किए जाने के बाद बिलासपुर पुलिस पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर गई। बिलासपुर एसएसपी ने खबर को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। आदेश मिलते ही पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी।


इस मेगा ऑपरेशन के दौरान कुल 49 कबाड़ियों की जांच की गई। जांच में भारी गड़बड़ियां सामने आने के बाद 40 कबाड़ गोदामों को तत्काल सील कर दिया गया। वहीं 18 लोगों पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मस्तूरी थाना क्षेत्र में कबाड़ से भरा एक संदिग्ध वाहन भी जब्त किया गया है।


पुलिस जांच में कई कबाड़ी न तो वैध दस्तावेज दिखा पाए और न ही खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड प्रस्तुत कर सके। सूत्रों के मुताबिक कई जगह चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त और संदिग्ध गतिविधियों के इनपुट भी मिले हैं, जिसकी अलग से जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सीपत ,बेलगहना, सिरगिट्टी,सरकंडा,सकरी ,सिविल लाइन जैसे थाना क्षेत्रों में रसूखदार कबाड़ी चोरी का सरकारी सामान खरीदी बिक्री कर कुछ ही सालों में करोड़पति बन चुके है जिनकी भी जांच जारी है।
कार्रवाई शुरू होते ही जिलेभर के अवैध कबाड़ करने वाले  कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई। राजनीतिक संरक्षण और रसूख के दम पर कारोबार चलाने वाले कई चेहरे अचानक सक्रिय हो गए। कुछ चर्चित कबाड़ियों ने खबर रुकवाने और पुलिसिया कार्यवाही के बाद मीडिया की खबर पर पुलिसिया एक्शन पर भी सवाल उठाने की नाकाम कोशिश भी की , हालांकि पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।


शहर में अब एक ही चर्चा है — एसएसपी रजनेश सिंह ने कबाड़ माफियाओं की कमर तोड़ दी।”
कहा जा रहा है कि लंबे समय बाद बिलासपुर पुलिस ने इतने बड़े पैमाने पर अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई की है। एसएसपी की कानून व्यवस्था और गैरकानूनी काम के खिलाफ सख्त कार्यशैली और लगातार मॉनिटरिंग के चलते पुलिस महकमा पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। सूत्रों का दावा है पुलिस विभाग चोरी के मॉल से करोड़पति बने अवैध कबाड़ियों पर आर्थिक प्रहार करने की तैयारी में भी जुट गया है जिसके लिए निगम और राजस्व विभाग की भी मदद ली जा रही है ।


बिलासपुर पुलिस ने साफ कर दिया है कि चोरी के माल, अवैध कबाड़ कारोबार और बिना दस्तावेज संचालित गोदामों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अब सवाल यही है कि पुलिस की अगली रेड में कौन-कौन से बड़े नाम सामने आते हैं। पुलिस विभाग सहित मीडिया जगत में चर्चा है कि लंबे समय बाद किसी पुलिस कप्तान ने कबाड़ माफियाओं के खिलाफ इतने आक्रामक और निर्णायक अंदाज में कार्रवाई की है। यही वजह है कि अब अवैध कारोबारियों में डर और आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा दोनों साफ नजर आ रहे हैं।

error: Content is protected !!