छत्तीसगढ़डेस्क खबर

भूपेश बघेल का आपतिजनक बयान..?   भाजपा मे मचा बवाल..!
आखिर ऐसा क्या कह दिया.भूपेश ने .??? सुनिये


डेस्क खबर./ छत्तीसगढ़ भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने एक आदिवासी मुखिया के माता-पिता को गाली देकर जनजातीय समुदाय का अपमान किया है। भाजपा ने इसे बघेल की “बदजुबानी” करार देते हुए कहा कि वह कुर्सी से दूर होकर बौखलाहट में इस तरह के बयान दे रहे हैं।

भाजपा छत्तीसगढ़ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा गया कि सरल-सहज आदिवासी मुखिया को गाली देकर भूपेश बघेल अपनी खुशी हासिल कर रहे हैं। भाजपा ने बघेल पर जनजातीय परिवारों और उनकी अस्मिता का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस नेता की ऐसी भाषा की जितनी निंदा की जाए, वह कम है।

भाजपा ने यह भी कहा कि जब भी लगता है कि बघेल अपने बयानों में और नीचे नहीं गिरेंगे, वह खुद को गलत साबित कर देते हैं। यह बयान छत्तीसगढ़ की राजनीति में तनाव को और बढ़ा सकता है, खासतौर पर आगामी चुनावों के मद्देनजर।

error: Content is protected !!