VIDEO– थाना शिवरीनारायण की धाकड़ कार्रवाई: खेतों में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, 18 जुआरी गिरफ्तार..
गुरिल्ला स्टाइल मे दिया पुलिस ने आपरेशन को अंजाम….

वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेश यादव की कलम से
डेस्क खबर…/ शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम पचरी करमंदी में पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई से जुआ खेल रहे 18 जुआरी पकड़े गए। यह कार्रवाई थाना प्रभारी सागर पाठक और उनकी प्रशिक्षित टीम ने गुरिल्ला स्टाइल ऑपरेशन के तहत की। पुलिस को इस गोरखधंधे के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों से विशेष सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने खेतों के बीच चल रहे जुए के अड्डे पर ताबड़तोड़ छापा मारा।
आरोपियों ने पेशेवर तरीके से खेतों में अपना जुआ खेलते हुए जुए का फड़ सजा रखा था। जुआरी अपनी गतिविधियों को पुलिस से बचाने के लिए गांव के चारों ओर निगरानी रखने के लिए आदमी तैनात किए थे। लेकिन यह साजिश पुलिस की कड़ी मेहनत और समर्पण के आगे न टिक सकी। थाना प्रभारी सागर पाठक और उनकी टीम ने छिपकर घेराबंदी की और जुआ खेलने वालों को रंगे हाथ पकड़ा।

पुलिस ने मौके से जुआ खेलने वाले 18 जुआरी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बड़ी मात्रा में जुए की सामग्री, नगदी, वाहन और मोबाइल फोन बरामद किए गए। जुए की सामग्री में 52 पत्तियों वाले 09 बंडल ताश, एक बोरी पानी पाउच, नीले रंग की ताल पतरी और नगदी रकम 5,65,000 रुपये शामिल थे। इसके अलावा, 15 मोटरसाइकिल, एक स्विफ्ट कार और 10 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्यवाही की है।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के मिले सख्त निर्देश के बाद जुए और सट्टे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया ।